लखीमपुर: राजापुर पुलिस चौकी बनी बस अड्डा, सुस्त पुलिसिंग के चलते चौकी के आसपास वाहनों का जमावड़ा, राहगीरों ने उठाए सवाल
लखीमपुर खीरी। सदर क्षेत्र की राजापुर पुलिस चौकी इन दिनों अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में है। चौकी के आसपास बसों और अन्य वाहनों का जमावड़ा लगा रहने से ऐसा नजारा दिखाई दे रहा है, मानो पुलिस चौकी नहीं बल्कि बस अड्डा हो। स्थानीय लोगों और राहगीरों के बीच इस व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।