दारू: दुर्गा मंडप झुमरा में बैठक, दारू थाना को सदर अनुमंडल में शामिल करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी
दुर्गा मंडप झुमरा में बैठक, दारू थाना को सदर अनुमंडल में शामिल करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी। दारू प्रखंड के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक झुमरा स्थित दुर्गा मंडप में आयोजित की गई। इस बैठक में एक स्वर से दारू थाना को 'पुलिस अनुमंडल सदर' में शामिल करने की पुरजोर मांग उठाई गई।