बिंदकी: बकेवर थाना पुलिस की देवमई नहर पुलिया के पास बदमाशों से हुई मुठभेड़, एक घायल, दो बदमाश गिरफ्तार
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवमई नहर पुलिया के रास्ते के पास सोमवार तथा मंगलवार की मध्य रात को बकेवर पुलिस व क्राईम डिटेक्शन की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे कानूनी कार्रवाई किया।