हरिद्वार: ललताराव पुल के पास बाल्मीकि चौक पर उत्तराखंड रोडवेज की बस स्कूटी रौंदते हुए दुकान में घुसी, कोई हताहत नहीं
ललताराव पुल के पास बाल्मीकि चौक पर रविवार तड़के सुबह बड़ा हादसा टल गया। यहां रुद्रपुर से आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी को रौंदते हुए दुकान में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मौके पर कोई मौजूद नहीं था। बस चालक के अनुसार उसका बीपी कम हो गया था जिसके चलते यह हादसा हुआ। बस में सवार 10 सवारियों को दूसरी बस से रवाना किया गया।