सहजनवा: गोरखपुर के नौसड़ में घर के सामने से स्कार्पियो चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, दूसरी कार से आए शातिर चोर फरार
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र स्थित नौसड़ में चोरों ने एक घर के सामने खड़ी स्कार्पियो कार पर हाथ साफ कर दिया। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिले हैं। इंदिरा चक, बनारस रोड निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता ने मंगलवार रात अपनी काले रंग की स्कार्पियो (UP53 EU-7770) घर के बाहर खड़ी की थी।