तीज की खूबसूरती…
आज आसमान में चाँद कुछ यूँ सजा है,
जैसे किसी सुहागिन की नाक पर सजी नथिया…
और उसके पास चमकता ये तारा,
मानो नथ की छोटी-सी कील हो।
आज तीज है…
धरती पर सुहाग की रस्में हैं,
और आसमान में चाँद ने भी अपना श्रृंगार कर लिया है। 🌙✨
📸 अपने फोन से आज के तीज के चाँद की तस्वीर ली है।
आपको कैसी लगी?