देवघर के जसीडीह स्थित पागलबाबा दुर्गा मंदिर में रंग-रोगन का काम करने के दौरान छत से गिरकर 70 वर्षीय बुजुर्ग मूर्तिकार भोला दास (निवासी: रूपसागर) की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्गा पूजा को लेकर वे पिछले 10 दिनों से मंदिर के गुंबद पर मूर्तियों को संवारने का काम कर रहे थे। संतुलन बिगड़ने से वे नीचे आ गिरे, जिसके बाद सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
निषिद्ध मालवीय | जसीडीह
#Deoghar #Jasidih #deoghartalks #AccidentNews #DeogharNews