गुन्नौर: गांव खजरा इनायत गंज में मजदूर के मकान की पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोरों ने नगदी, जेवर, कपड़े व बर्तन चुराए
धनारी थाना क्षेत्र के गांव खजरा इनायत गंज निवासी इरफान का मकान गांव के बाहरी छोर पर बना हुआ है। इरफान और परिवार के लोग घर के आंगन में सो रहे थे। रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि करीब 2 बजे अज्ञात चोरों ने इरफान के मकान की पीछे की दीवार में नकब लगाकर घर में राखी 71 हजार रुपए की नगदी जेवर बर्तन कपड़े आदि सामान चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।