भभुआ: नोनरा गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से एक घर में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने पाया काबू
Bhabua, Kaimur | Nov 9, 2025 मिली जानकारी के अनुसार भभुआ प्रखंड क्षेत्र के नोनरा गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से नोनरा गांव निवासी धर्मवीर पासवान के घर में आग लग गई। घर में आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर कड़ी मशक्कत करते हुए काबू पाया। जहां घर में रखा खाने पीने का सामान जल करके बर्बाद हो गया।