आमला: आमला पुलिस की त्वरित कार्रवाई, युवती से दुराचार और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
Amla, Betul | Oct 15, 2026 आमला थाना क्षेत्र में युवती से दुराचार करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।