जगदलपुर: जिले की रेस्क्यू टीम ने कर्नाटक से नैननार और बिसपुर के 14 बंधक श्रमिकों को कराया मुक्त
जिला कार्यालय से शाम साढ़े 4 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार जिले की रेस्क्यू टीम द्वारा कर्नाटक राज्य से बस्तर जिले के 14 बंधक श्रमिकों को मुक्त कराया गया। साथ ही इन श्रमिकों को 03 लाख 28 हजार 500 रुपए मजदूरी राशि का भी भुगतान करवाया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा उक्त सभी श्रमिकों को जगदलपुर लाया गया।