शिवहर: बागमती नदी में तीन दिन लगातार जलस्तर में गिरावट के बाद आज सुबह से जलस्तर में फिर से वृद्धि शुरू, जिला प्रशासन अलर्ट
एसडीम अविनाश कुणाल ने बताया कि पिछले तीन दिनों तक बागमती नदी की जलस्तर में लगातार गिरावट हो रही थी. जिसे जिला पर बाढ़ का खतरा पूरी तरह से टल गया था. उन्होंने बताया है कि आज सुबह से ही एक बार फिर से बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गया है. बागमती नदी का खतरे का निशान 61.28 मीटर है जो सुबह 06 बजे बागमती नदी का जलस्तर 60.82 मीटर पर पहुंच गया है।