हरिद्वार: पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र में चलाया विशेष चेकिंग अभियान, अतिक्रमण कर दुकान चलाने वाले 25 लोगों के चालान, 3 बाइक सीज़
पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले 25 लोगों के चालान काटे गए। साथ ही बिना नंबर प्लेट की बाइक चलाने वाली तीन लोगों की बाइक भी सीज कर दी गई। सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि दिल्ली बम धमाके के बाद लगातार लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।