हरिद्वार: राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में शुरू हुई एलीफेंट सफारी, राधा और रंगीली नाम की हथिनियों की सवारी कर खिले चेहरे
राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में सोमवार से एलिफेंट सफारी शुरू हो गई है। पार्क प्रशासन द्वारा पालतू राधा और रंगीली नाम की हथिनियों की सैलानियों ने सवारी की। दोनों हथिनियों की सवारी कर सैलानियों के चेहरे खिल उठे। बता दे की 15 नवंबर से राजाजी टाइगर रिजर्व की सभी रेंजों के गेट जंगल सफारी के लिए खोल दिए गए थे और अब से यहां एलिफेंट सफारी भी शुरू हो गई है।