हरिद्वार: RTO ने रौशनाबाद स्थित ARTO कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पारदर्शिता के लिए दिए निर्देश
RTO संदीप सैनी ने सोमवार को रोशनाबाद स्थित ARTO कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अचानक RTO के यहां पहुंचने से हड़कंप मच गया। RTO ने ARTO ऑफिस में बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन, अटेंडेंस रजिस्टर और DL सेक्शन का निरीक्षण किया। ARTO कार्यालय द्वारा दोपहर 3 बजे जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार समय-समय पर ऐसे निरीक्षण का उद्देश्य पारदर्शिता लाना है।