हरिद्वार: सांसद खेल महोत्सव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, जगदीशपुर स्थित जिला कार्यालय में हुई बैठक
सांसद खेल महोत्सव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। जगजीतपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सोमवार शाम 6:00 बजे जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विधानसभा वार होने वाले खेलों के लिए खेल संयोजकों का चयन हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए भाजपा प्रतिबंध है और इसीलिए सभी जोश में हैं।