हरिद्वार: प्रतिबंधित क्षेत्र कनखल में अंडा बेचते व्यक्ति कमरे में कैद, वीडियो वायरल, SP सिटी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
प्रतिबंधित क्षेत्र कनखल में सती घाट पर अंडा बेचते एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो रविवार शाम का बताया जा रहा है। वहीं पूरे मामले में एसपी सिटी अभय सिंह ने सोमवार शाम 4 बजे बताया कि कनखल जैसे प्रतिबंधित क्षेत्र में हो रही इस तरह की बिक्री पर जल्दी पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। नगर निगम बायलॉज के अनुसार इनकी बिक्री प्रतिबंधित है।