जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा संबंधी विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा।
जिला पदाधिकारी,शेखपुरा एवं पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा की संयुक्त अध्यक्षता में आज मंथन सभागार, समाहरणालय परिसर, शेखपुरा में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया।
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार एनएच, आरडब्ल्यूडी, आरसीडी, डीटीओ एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से जिले के सभी दुर्घटना संभावित स्थलों का सर्वेक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला पदाधिकारी ने आरसीडी को निर्देश दिया कि अपने अधीनस्थ सड़कों का सर्वेक्षण कर ऐसे स्थलों की सूची तैयार करें जहां सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुधारात्मक कार्यों की आवश्यकता है तथा उक्त सूची परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।
टाटी हथियावां रोड के चिन्हित स्थलों पर रोड डेलिनेटर लगाने हेतु कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी द्वारा सहायक अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) को रिफ्लेक्टिव टेप यथाशीघ्र लगाने का निर्देश दिया गया था। टाटी पुल के दोनों ओर रिफ्लेक्टिव टेप के साथ लोहे के रोड डेलिनेटर लगाए गए हैं। जिला पदाधिकारी निर्देशानुसार वनों के क्षेत्र पदाधिकारी शेखपुरा वन प्रक्षेत्र शेखपुरा को चकंद्रा के समीप वृक्ष को काटकर हटा लिया गया है। हिट एंड रन मुआवजा के तहत अबतक 95 आश्रितों को मुआवजा की राशि का भुगतान कर दिया गया है। शेखपुरा जिला को जाम से निजात पाने हेतु अतिक्रमण मुक्त के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही है।उक्त बैठक में अपर समाहर्ता शेखपुरा, उप विकास आयुक्त शेखपुरा, सिविल सर्जन शेखपुरा, जिला परिवहन पदाधिकारी शेखपुरा, कार्यपालक अभियंता NHAI ( 333A), कार्यपालक अभियंता (RWD, RCD), सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी, मोटर यान निरीक्षक आदि उपस्थित थे।