गायघाट: गायघाट और हत्था थाना क्षेत्र में पुलिस ने 34 लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
मुजफ्फरपुर जिले के पूर्वी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाने की पुलिस शराब कारोबार के विरुद्ध दिन रात छापेमारी अभियान चला रही है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे में गायघाट थाने की पुलिस ने नौ लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थलवारा गांव के सुरेंद्र सहनी बताया गया है।