गायघाट: गायघाट और बंदरा प्रखंड की सात पंचायतों में बाढ़ का पानी निकालना शुरू, किसान खुश
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट व बन्दरा प्रखंड के सात पंचायतों में जमे बाढ़ का पानी का निकासी शुरू करा दी गई है। गुरुवार दोपहर दो बजे में मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में जल निकासी की समस्या थी। मुजफ्फरपुर सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ राजभूषण निषाद ने बताया कि कुछ प्रशासनिक समस्या के कारण जल निकासी रोक दिया गया था।