गायघाट: गायघाट थाना समेत अन्य थानों में जनता दरबार का हुआ आयोजन, भूमि विवाद से जुड़े मामलों की हुई सुनवाई
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट, बेनीबाद व कटरा थाना में शनिवार को सुबह ग्यारह बजे में जनता दरबार का आयोजन किया गया। गायघाट में अंचलाधिकारी व थाना अध्यक्ष ने भूमि विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई की। इस दौरान एक मामले का निष्पादन किया गया। गायघाट अंचलाधिकारी शिवांगी पाठक ने बताया दो नए मामले प्राप्त हुए हैं, तीन मामले का निष्पादन किया गया है, वहीं 11 मामले लंबित है।