तिजारा: तिजारा में गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग, ईद पर निकाली गई अनोखी रैली
Tijara, Alwar | May 28, 2026 ईद उल फितर के अवसर पर तिजारा में गुरुवार सुबह 8:00 बजे मुस्लिम समुदाय ने एक अनोखी रैली निकाली। कांग्रेस विधायक प्रत्याशी इमरान खान के नेतृत्व में लगभग 2000 लोगों ने तिजारा ईदगाह से शहर तक करीब 2 किलोमीटर लंबी रैली निकाली। रैली में शामिल लोगों ने तख्तियां हाथ में लेकर गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग की और जोरदार नारे लगाए।