कांके: ठाकुरगांव में व्यवसायी से रंगदारी मांगने और घर के सामने बम विस्फोट करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Nov 7, 2025 ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में व्यवसायी से रंगदारी मांगने और घर के सामने बम विस्फोट करने के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे प्रेस वार्ता कर ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि बीते तीन नवंबर को ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के एक व्यवसायी द्वारा थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी।