कांके: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश बीजेपी द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गान आयोजित
Kanke, Ranchi | Nov 7, 2025 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे प्रदेश बीजेपी द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम सामूहिक गीत का आयोजन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने राष्ट्रीय गीत का ऐतिहासिक महत्व को बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में यह गीत स्वतंत्रता सेनानियों के लिए प्रेरणादायक बना।