सारठ: ओझाडीह-गंडा के युवक का 2 महिलाओं समेत 5 लोगों पर मारपीट का आरोप, थाने में मामला दर्ज
Sarath, Deoghar | May 21, 2026 ओझाडीह-गंडा के रुपेश पंडित ने गांव की 2 महिला समेत 5 नामजद पर गुरुवार शाम 7 बजे उनके व उनकी गर्भवती पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करने का FIR दर्ज कराया है। दर्ज मामले में जिक्र है, नामजद लोग लाठी-डंडा लेकर जान मारने पर उतारू हो गए। बीच बचाव में आई गर्भवती पत्नी के साथ भी बेरहमी से मारपीट किया। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की बात कही।