पीरटांड: पीरटांड़ प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की मासिक बैठक प्रखंड प्रमुख सबिता टुडू की अध्यक्षता में हुई
पीरटांड़ प्रखंड सभागार में बुधवार को 12 बजे पंचायत समिति की मासिक बैठक प्रखंड प्रमुख सबिता टुडू की अध्यक्षता में की गई।यहां सर्वप्रथम विगत बैठक में लिए गए प्रस्तावों पर अनुपालन की विभागवार समीक्षा की गई।जिसके बाद विभागवार नए प्रस्ताव लिए गए। मौके पर स्वास्थ्य,पेयजल, आपूर्ति, शिक्षा,आवास की विभिन्न मुद्दों की चर्चा की गई।