पीरटांड: पालगंज निवासी भोला मल्हार की करंट लगने से मौत, सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज निवासी भोला मल्हार की मौत करंट लगने से हो गई।सदर अस्पताल में रविवार को 12 बजे चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित किया।जिसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव वापस घर ले गए। बताया गया कि छोटन मल्हार का 35 वर्षीय पुत्र भोला मल्हार के घर में बिल्ली घुस गई थी।