पीरटांड: पीरटांड़ के बदगांवा पंचायत के सोबरनपुर में पानी के लिए रोज हो रहा विवाद, ग्रामीणों ने बताई परेशानी
पीरटांड़ प्रखंड के बदगांवा पंचायत के सोबरनपुर में पानी के लिए रोज विवाद हो रहा है। मंगलवार सुबह 8 बजे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को रखा।बताया गया कि यहां पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।सोबरनपुर हाट के पास वार्ड चार में दो जलमीनार लगाए गए हैं।लेकिन सुबह होते ही यहां पानी लूटने के लिए लोग आपाधापी करने लगते हैं।