लैलूंगा: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर धरमजयगढ़ में सजेगा जनजातीय गौरव का मंच, 15 नवंबर को होगा राज्य स्तरीय आयोजन
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पंद्रह नवंबर को धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन होगा। कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को मंच, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, बिजली और अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।