भानपुरा: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
**भानपुरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी** मंदसौर जिले के भानपुरा नगर एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सांवरा पिता भेरुलाल (29 वर्ष), निवासी इंदिरा कॉलोनी, अस्पताल के पीछे गुर्जर मोहल्ला, ने अज्ञात कारणों के चलते रात के समय पेड़ की टहनी से फांसी लगा ली।