कटनी ग्रामीण: कलेक्टर ने कटनी-बिलहरी-स्लीमनाबाद मार्ग के पुल का औचक निरीक्षण किया, दिसंबर तक होगा पूरा
कटनी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर आशीष तिवारी ने बिलहरी-कैमोरी-स्लीमनाबाद मार्ग पर कटनी-बहुड़ा नदी संगम पर बन रहे पुल का निरीक्षण आज शुक्रवार दोपहर करीब 12/15 बजे किया। करीब 2.30 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल को दिसंबर मासांत तक पूरा करने के निर्देश दिए।