फुलवारी: फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में एम्स के पास एक झोपड़ी से युवक का शव बरामद
फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के पास स्थित एक झोपड़ी से एक युवक के शव को पुलिस ने बरामद किया।थानाध्यक्ष गुलाम शहवाज आलम ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। घटना स्थल पर एफ एस एल कि टीम बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद है मौत का स्पष्ट कारण पता चल पाएगा।