भानपुरा: ब्लाक कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति के तत्वाधान में भाजपा का पुतला दहन किया गया
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी सभा के बाद, भारतीय जनता पार्टी के साथी संगठनों द्वारा गंगाजल और हवन से मैदान को पवित्र करने का कृत्य किया गया। इस राजनीति और अपमान के विरोध में मन्दसौर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल सिसोदिया के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया