अरनोद: अरनोद में पटवारियों ने ज्ञापन सौंपा, मांगों को लेकर जताया रोष
राजस्थान पटवार संघ के निर्देशन में पटवार संघ उपशाखा अरनोद की ओर से मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। संघ अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह झाला ने बताया कि संगठन की प्रमुख मांगों में डीसीएस गिरदावरी ऐप में आवश्यक सुधार, लंबित मानदेय का भुगतान तथा गिरदावरी लॉक होते ही मानदेय भुगतान की व्यवस्था शामिल है।