ज़मानिया: गाज़ीपुर के डीएम अविनाश कुमार ने बीकापुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया
गाजीपुर के बीकापुर सदर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में “स्कूल चलो अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा और मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य शामिल हुए। दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और नवप्रवेशी बच्चों के नामांकन की औपचारिक शुरुआत की गई।