चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट में जिला परिषद के सभागार में गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश संयोजक केके गुप्ता की अध्यक्षता में सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित हुई बैठक में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर केके गुप्ता ने सभी अधिकारियों से फीडबैक लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।