गिरिराज सिंह का 74 वां जन्मदिन भाजपा नगर कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया।
बेगूसराय के सांसद एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री (कपड़ा मंत्रालय) गिरिराज सिंह का 74वां जन्मदिन मंगलवार को शेखपुरा शहर के स्टेशन रोड स्थित भाजपा नगर कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि बिपिन मंडल ने किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने केक काटकर गिरिराज सिंह का जन्मदिन मनाया और एक-दूसरे को केक और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि बिपिन मंडल ने कहा कि बेगूसराय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के 74 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया है। उन्होंने गिरिराज सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे लंबे समय तक स्वस्थ रहें और देश एवं समाज की सेवा करते रहें।उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के हित में कार्य करते रहें तथा उनके जीवन में खुशहाली बनी रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी केंद्रीय मंत्री के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।कार्यक्रम के दौरान भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे और जन्मदिन की खुशी में केक काटकर समारोह को यादगार बनाया। इस दौरान बिपिन मंडल,पूर्व जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार, मनोज कुमार सिन्हा,हिरालाल सिंह, बिपिन कुमार,अवधेश पांडे,अरविंद सिंह, संजय कुमार, डॉक्टर मणिकांत कुमार प्रसाद,चंदन,बरबीघा नेता शंकु कुमार सिंह, राजीव सिंह , मुकेश सिंह,कृष्ण मुरारी कुमार, शैलेश कुमार बिंद,विकास सिंह, भूपेश सिंह, बलराम आनन्द, रोहित कुमार सहित अन्य लोग शामिल हुए