रेड क्रॉस सोसाइटी दशरथपुर के परिसर में मंगलवार के तड़के लगभग 11 बजे दो दिवसीय किसान मेला सह किसान प्रदर्शनी का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, खाद, कृषि उपकरण सहित खेती की नई जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में कई स्टॉल लगाए गए हैं।