विजयनगर: बिजयनगर में मसूदा रोड पर खाखला विक्रेता से लूट और मारपीट, घटना के बाद आरोपी फरार, पुलिस कर रही जांच
मसूदा रोड पर खाखला विक्रेता से लूट व मारपीट करने की घटना गुरुवार दोपहर बाद करीब 3 बजे सामने आई।अज्ञात बदमाशो ने चाय थड़ी संचालक व चारा खाखला विक्रेता के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।गंभीर घायल रतन गुर्जर को जिला अस्पताल रेफर किया।थाना पुलिस तुरंत अस्पताल और वारदात वाली जगह पहुँची और मामले की तफ्तीश शुरू की।