लखीसराय: चानन थाना क्षेत्र के गोहरी गांव में भाई ने भाई को मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया उपचार
चानन थाना क्षेत्र के गोहरी गांव में आपसी विवाद के दौरान एक युवक को उसके ही भाई ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे मंगलवार की दोपहर 1:45 पर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया।घायल युवक की पहचान जयप्रकाश यादव के पुत्र उदय कुमार के रूप में हुई है।