राजनांदगांव: राजनांदगांव के सितलेश पटेल ने कजाकिस्तान में 11वीं विश्व स्तरीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक
राजनांदगांव के रहने वाले सितलेश पटेल ने कजाकिस्तान में 11वीं विश्व स्तरीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग स्पर्धा में जिले सहित प्रदेश और देश का नाम रोशन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है।वहीं उनके राजनांदगांव आगमन पर शहर के राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में उनका भव्य स्वागत किया गया,इस दौरान परिजन और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी।