Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
image
image

जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री कुमार गौरव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में नये राशन कार्ड निर्माण में प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले में राशन कार्ड निर्माण की अद्यतन स्थिति, प्राप्त आवेदनों की जांच, निष्पादन तथा पंचायत स्तर पर संचालित विशेष शिविरों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को माइक्रो प्लान के अनुसार मिशन मोड में कार्य कर निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया कि जिले को 86,175 नए राशन कार्डों के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त है, जिसके विरुद्ध अब तक 99,532 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार जांच एवं सत्यापन कर निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें ताकि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पात्र लोगों को समय से राशन कार्ड उपलब्ध हो सके। उन्होंने इसके लिए पंचायत स्तरों पर शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले इस महत्वपूर्ण अभियान को पूरी गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ संचालित करें ताकि पात्र परिवारों को समय से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का लाभ उपलब्ध हो सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को गति दें तथा प्रत्येक स्तर पर लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करें और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने दें। बैठक में जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि राशन कार्ड हेतु ऑफलाइन प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर उन्हें अविलंब ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र परिवार तकनीकी अथवा प्रक्रियागत कारणों से योजना के लाभ से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) एवं अनुमंडल पदाधिकारी (पश्चिमी) को निर्देश दिया कि पंचायत स्तरीय शिविरों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें, प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में प्रगति की समीक्षा करें तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्य करें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें। बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी एवं पश्चिमी), जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम), सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Muzaffarpur, Bihar | Aug 4, 2026

MORE NEWS

🔱 सहस्र कमलों से सजे साहूपोखर महादेव | पहली सोमवारी पर दिव्य महाशृंगार और भव्य आरती | Muzaffarpur

#TirhutNow #HarHarMahadev #SawanSomwari #Muzaffarpur #SahupokharMahadev

🔱 सहस्र कमलों से सजे साहूपोखर महादेव | पहली सोमवारी पर दिव्य महाशृंगार और भव्य आरती | Muzaffarpur #TirhutNow #HarHarMahadev #SawanSomwari #Muzaffarpur #SahupokharMahadev

Musahri, Muzaffarpur | Aug 4, 2026

जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर  कुमार गौरव ने समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने तथा अधिकतम जन-भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जनसहभागिता का महाअभियान है, जिसे जन-आंदोलन के रूप में सफल बनाया जाना चाहिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 9 अगस्त से 17 अगस्त, 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करना, अधिकाधिक घरों एवं संस्थानों में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराना, जनभागीदारी को बढ़ावा देना, ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष का व्यापक आयोजन करना तथा फ्लैग कोड के नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करना है।

जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में वंदे मातरम्’के 150वें वर्ष विषय पर क्विज प्रतियोगिता, चर्चा-परिचर्चा एवं राष्ट्रभक्ति आधारित गतिविधियों तथा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना और अधिक सुदृढ़ हो।

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत एवं वार्ड स्तर तक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा प्रत्येक नागरिक को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाए। आईसीडीएस के माध्यम से भी आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि अभियान गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचे।

जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर कुमार गौरव ने समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने तथा अधिकतम जन-भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जनसहभागिता का महाअभियान है, जिसे जन-आंदोलन के रूप में सफल बनाया जाना चाहिए। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 9 अगस्त से 17 अगस्त, 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करना, अधिकाधिक घरों एवं संस्थानों में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराना, जनभागीदारी को बढ़ावा देना, ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष का व्यापक आयोजन करना तथा फ्लैग कोड के नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करना है। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में वंदे मातरम्’के 150वें वर्ष विषय पर क्विज प्रतियोगिता, चर्चा-परिचर्चा एवं राष्ट्रभक्ति आधारित गतिविधियों तथा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना और अधिक सुदृढ़ हो। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत एवं वार्ड स्तर तक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा प्रत्येक नागरिक को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाए। आईसीडीएस के माध्यम से भी आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि अभियान गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचे।

Musahri, Muzaffarpur | Aug 4, 2026

बांकीपुर की जनता का दिल से आभार :प्रशांत किशोर

बांकीपुर की जनता का दिल से आभार :प्रशांत किशोर

Musahri, Muzaffarpur | Aug 4, 2026

बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सनी देओल और करण देओल
#trendingreels #facebookviral #Muzaffarpur #harharmahadev #sunnideyol #foryouシ

बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सनी देओल और करण देओल #trendingreels #facebookviral #Muzaffarpur #harharmahadev #sunnideyol #foryouシ

Musahri, Muzaffarpur | Aug 4, 2026

सहस्र कमल से सजे साहूपोखर महादेव 

बह्मामुरारी सुरारचित लिंगम से गूंजा साहूपोखर महादेव मंदिर 

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक,महाश्रृंगार के बाद हुई आरती

सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना से साहूपोखर महादेव का हुआ सहस्र कमल से महाश्रृंगार 

   श्रावण माह के प्रथम सोमवारी पर साहूपोखर स्थित महादेव मंदिर में साहूपोखर महादेव का सहस्र कमल से मनमोहक महाश्रृंगार किया गया। पुजारी संजय झा  ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा गरीबनाथ का षोडशोपचार पूजन के उपरांत दुध,दही,घी,मध,शक्कर से पंचामृत स्नान कराया।उसके बाद रंग-बिरंगे फूल-माला,अबीर-गुलाल और दीपों से महाश्रृंगार किया तदोपरांत धुप-दीप से आरती की गयी।

सनातन सेवार्थ बिहार के संयोजक प्रभात मालाकार ने बताया कि प्रत्येक सोमवारी को साहूपोखर महादेव का महाश्रृंगार किया जाता जिस क्रम मे आज सहस्र कमल से बाबा का महाश्रृंगार कर आरती की गयी और भोलेनाथ से बिहारवासीयों  और खासकर मुजफ्फरपुरवासियों  पर आशीर्वाद बना रहे सुख,समृद्धि और खुशहाली बनी रहे इसकी कामना की गयी उसके उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया  गया।

सहस्र कमल से सजे साहूपोखर महादेव बह्मामुरारी सुरारचित लिंगम से गूंजा साहूपोखर महादेव मंदिर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक,महाश्रृंगार के बाद हुई आरती सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना से साहूपोखर महादेव का हुआ सहस्र कमल से महाश्रृंगार श्रावण माह के प्रथम सोमवारी पर साहूपोखर स्थित महादेव मंदिर में साहूपोखर महादेव का सहस्र कमल से मनमोहक महाश्रृंगार किया गया। पुजारी संजय झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा गरीबनाथ का षोडशोपचार पूजन के उपरांत दुध,दही,घी,मध,शक्कर से पंचामृत स्नान कराया।उसके बाद रंग-बिरंगे फूल-माला,अबीर-गुलाल और दीपों से महाश्रृंगार किया तदोपरांत धुप-दीप से आरती की गयी। सनातन सेवार्थ बिहार के संयोजक प्रभात मालाकार ने बताया कि प्रत्येक सोमवारी को साहूपोखर महादेव का महाश्रृंगार किया जाता जिस क्रम मे आज सहस्र कमल से बाबा का महाश्रृंगार कर आरती की गयी और भोलेनाथ से बिहारवासीयों और खासकर मुजफ्फरपुरवासियों पर आशीर्वाद बना रहे सुख,समृद्धि और खुशहाली बनी रहे इसकी कामना की गयी उसके उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Musahri, Muzaffarpur | Aug 4, 2026