सूरजगढ़: पाचम गांव से 90 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार, एक किशोर निरुद्ध
किऊल थाना की पुलिस ने पाचम गांव से 90 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है. उनके साथ एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया. जिसे रविवार अपराह्न 2 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया.मामले में बसमतिया गांव के रहने वाले स्वर्गीय केसरी यादव के पुत्र सुबोध यादव को गिरफ्तार किया गया है. किऊल थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज किया गया है.