कुर्था: मिशन इन्वेस्टिगेशन को लेकर मकनिकपुर थाने में समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश
Kurtha, Arwal | Apr 6, 2026 मकनिकपुर थाना परिसर में सोमवार को सर्किल इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ‘मिशन इन्वेस्टिगेशन’ के तहत लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्किल इंस्पेक्टर ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं और जांच में गुणवत्ता दे।