ऊना: प्रैस क्लब हरोली ने मंडी में आपदा पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री
प्रैस क्लब हरोली ने एसडीएम हरोली विशाल शर्मा के माध्यम से बुधवार को मंडी में आपदा पीडि़त परिवारों की मद्द के लिए राहत सामाग्री भेजी। क्लब द्वारा एकत्रित की गई तिरपाल, कपड़े, कंबल व जूते सहित अन्य आवश्यक राहत सामग्री एसडीएम को भेंट की है। एसडीएम विशाल शर्मा ने पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में सभी को बढ़चढ़कर सहयोग करना चाहिए।