ऊना: स्वास्थ्य सेवाओं में ऊना जिला रहा अव्वल, 73 संस्थानों को मिला कायाकल्प पुरस्कार
जिला ऊना स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश में अव्वल रहा है। जिले के 73 स्वास्थ्य संस्थानों को कायाकल्प अवार्ड मिला है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना को श्रेणी-1 में 3 लाख, हरोली अस्पताल को 7 लाख, दुलेहड़ व अंब को 5-5 लाख का पुरस्कार मिला। उपायुक्त जतिन लाल व सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी और इसे टीमवर्क का परिणाम बताया।