ऊना: ऊना में बीमा कर्मचारियों की मांगों पर संघ ने किया प्रदर्शन, सरकार और निगम प्रबंधन को दी चेतावनी
बुधवार दोपहर को अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ ने एलआईसी व बैंकों के निजीकरण, बीमा क्षेत्र में एफडीआई, आउटसोर्सिंग व नई पेंशन योजना का विरोध करते हुए सरकार को ज्ञापन सौंपा। संघ ने पुरानी पेंशन बहाली, खाली पदों पर भर्ती और जीएसटी में छूट जैसी मांगें उठाईं व चेताया कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी नहीं सहेगा।