ऊना: नौकरी चाहिए तो 11 जुलाई को आई.टी.आई., ऊना पहुंचे: ई. अंशुल भारद्वाज
आईटीआई ऊना में 11 जुलाई को सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विभिन्न ट्रेडों के लिए साक्षात्कार आयोजित होगा। बुधवार को जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य ई. अंशुल भारद्वाज ने बताया कि इसमें 2020 से 2024 तक के योग्य अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित युवाओं को 24,550 रुपये मासिक वेतन, 18,300 रुपये स्टाइपेंड व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।