ऊना: जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना ने मंडी के आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री
बुधवार को आपदा की घड़ी में मानवीय सरोकार दिखाते हुए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना ने मंडी के लिए 40 राहत किट्स सहित आवश्यक सामग्री भेजी। उपायुक्त जतिन लाल के निर्देशन में यह राहत सामग्री मंडी डीसी कार्यालय रवाना की गई। उन्होंने कहा कि ऊना प्रशासन और रेड क्रॉस मंडी के साथ हरसंभव सहयोग को प्रतिबद्ध है।