स्याना: थाना नरसैना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक चोर को गिरफ्तार किया, चोरी का सामान भी बरामद
Siyana, Bulandshahr | Sep 29, 2026
थाना नरसैना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक चोर को गिरफ्तार किया है। वही चोर की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। मंगलवार को थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम नगला आलमपुर निवासी सौरभ को गिरफ्तार किया है। बताया कि उक्त आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया सामान को भी बरामद किया है।